अयोध्या में भवन का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास समारोह 11 मार्च, 2024 को होगा
दिनांक 4.2.2024 को श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर की प्रबन्धकारिणी समिति की सेमी-वर्चुअल बैठक अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा की अध्यक्षता में सानन्द सम्पन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोनी जयपुर, उपाध्यक्ष श्री जयकिशन बल्दुवा ब्यावर, श्री विजयशंकर मून्दड़ा सरवाड़, महामंत्री श्री रमेशचन्द्र छापरवाल मकराना, कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुंगलिया जोधपुर, कार्यालय मंत्री श्री मधुसुदन मालू पुष्कर, कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सम्पत बिड़ला, श्री माणक दरक मेड़तासिटी, श्री कृष्णअवतार भंसाली, श्री सत्यनारायण काबरा जयपुर, श्री जगदीश लोहिया किशनगढ़ सहित विशेष आमंत्रित सदस्य श्री अशोक जैथलिया, श्री अशोक मालानी अजमेर, श्री ओमप्रकाश तापडिय़ा दिल्ली, श्री शंकरलाल करवा जयपुर, श्री किशन बंग किशनगढ़ आदि मुख्यालय में उपस्थित रहे एवं देशभर से काफी सदस्यगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में विषय-सूची अनुसार सार्थक चर्चा एवं निर्णय हुए। प्रारम्भ में अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा ने श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में सेवा-सदन द्वारा क्रय किये गये भूखण्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं आगामी 11 मार्च, 2024 को भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन एवं शिलान्यास समारोह रखने की जानकारी प्रदान की। श्री भूतड़ा ने बताया कि भूमि-पूजन एवं शिलान्यास समारोह में राष्ट्रीय संत श्री गोविन्ददेवगिरी महाराज, लोकसभाध्यक्ष श्री ओमकृष्ण बिड़ला, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, प्रमुख भामाशाह श्री राधाकिशन दम्मानी ने पधारने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शेष संत-महात्माओं एवं वरिष्ठ समाजबन्धुओं की समुपस्थिति में समारोह आयोजित किया जाना निश्चित है। जिस पर सभी उपस्थितजन ने करतल ध्वनि से हर्ष प्रकट किया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजन हेतु विभिन्न सुझाव दिये। विस्तृत चर्चा के पश्चात उपरोक्त आयोजन के सफलतम आयोजन हेतु कार्यभार बांटने के लिये विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। घोषणा की। अन्त में महामंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
Latest News