चंदनमल श्रीगोपाल राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा का नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेगा चिकित्सा परामर्श शिविर सम्पन्न
चंदनमल श्रीगोपाल राठी चैरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा एवं जीसीएस हॉस्पिटल अहमदाबाद के सहयोग से महेश पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड पर नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श शिविर घर बैठे गंगा साबित हुआ चिकित्सकों ने 1760 रोगियों को परामर्श दिया। शिविर के शुभारंभ पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख उद्योगपति श्री रामपाल सोनी, श्रीगोपाल राठी, लादू लाल बांगड़, केजी तोषनीवाल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, अशोक बाहेती, कैलाश कोठारी, सीमा कोगटा, बंशीलाल चेचानी, राजेंद्र कचोलिया, सरफराज मंसूरी मंचासीन थे। सेमिनार में डॉ. विपुल प्रजापति ने गणमान्य एवं समाज के पदाधिकारी को लाइफस्टाइल में बदलाव कर स्वास्थ्य रहने के टिप्स बताए।
जिला माहेश्वरी सभा मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में 6 विशेषज्ञ सेवाओं जिसमें कैंसर, रीड की हड्डी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, पेट रोग, हृदय रोग, किडनी रोग, चर्म रोग, गुप्त रोग के 30 वरिष्ठ जाने माने चिकित्सकों द्वारा रोगियों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में छह विशेषज्ञ सेवाएं जिसमें ऑंकोलॉजी कैंसर, स्पाइन रीड की हड्डी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोलॉजी पेट रोग, कार्डियक हृदय रोग, किडनी रोग नेफ्रोलॉजी एवं चमडी स्किन एवं गुप्त रोग से जुड़ी बीमारियों का 1760 रोगियों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में सभी रोगियों को उपलब्ध निशुल्क दवाइयां भी दी गई, शिविर में चिकित्सकों के परामर्श से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एक्स-रे व ईसीजी 750 रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई।
शिविर के सफल आयोजन में रमेश राठी, सुशील मरोटीया, प्रदीप बल्दवा, राजेंद्र भदादा, राजेंद्र बिरला, रामकिशन सोनी, केजी राठी, राजेंद्र पोरवाल, प्रमोद डाड, अजय लोहिया, कैलाश काबरा, राकेश काबरा, राकेश बाहेती, पंकज समदानी, सत्यनारायण मूंदड़ा, सत्यनारायण तोतला, रमेश बाहेती, राकेश बाहेती, राजेन्द्र जागेटिया, विनय माहेश्वरी, राजेन्द्र पोरवाल सहित महिला मंडल की सीमा कोगटा, अंकिता राठी, प्रीति लोहिया, भारती बाहेती, चेतना जागेटिया, मीनु झंवर, मधु लढ़ा, उषा सोमानी का सहयोग रहा।
शिविर का डॉ. मुस्ताक खान सीएमएचओ भीलवाड़ा, दिनदयाल मारू, केदार गगरानी, राजेन्द्र कचोलिया, दिलीप तोषनीवाल, पार्षद केदार जागेटिया, ओमप्रकाश मालु, प्रहलाद हीगड़, राजेन्द्र गंदोडिया, उद्योगपति संजय सरीन, हरिनारायण मोदानी, संजय कोगटा, रतनलाल मंडोवरा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया।
Latest News