श्री महेश गट्टानी, फरीदाबाद का नांदेड़ में सम्मान
पंजाब हरियाणा प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री महेश गट्टानी का एक वैवाहिक कार्यक्रम में नांदेड़ आगमन हुआ। इस सुअवसर पर नांदेड के माहेश्वरी समाज की ओर से उनका महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री एड. चिरंजीलाल दागडिय़ा, महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायणलाल कलंत्री, मिशन आईएएस 100 के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर किशनप्रसाद दरक, नांदेड जिला माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष हरिदास भट्टड, जिला सभा के सेक्रेटरी सीए गोविंद मूंदड़ा, बाहेती चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एड. अशोक भूतड़ा, जेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सीए श्याम बंग, सीए भगवानदास भूतड़ा, बजरंग दरक, शिवशंकर परवाल, राजगोपाल दरक, वि_ल लोया, कल्याण छापरवाल एवं अन्य समाज बंधुओं की उपस्थिति में सत्कार किया गया।
श्री महेश गट्टानी ने महासभा की विविध योजनाओं को पंजाब एवं हरियाणा प्रदेश के लगभग साढ़े पांच हजार परिवारों तक पहुंचाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मिशन आईएएस 100 अंतर्गत हेतु डॉ. श्रीकांत बाल्दी एवं श्री किशनप्रसाद दरक द्वारा गत वर्ष फरीदाबाद में लिए गए सफल एवं भव्य कार्यक्रम के पश्चात वहां के युवाओ में सिविल सर्विसेस हेतु सकारात्मक बदलाव आया है इस बात को उल्लेखित करते हुए श्री गट्टानी ने सत्कार हेतु नांदेड़ के समाजबंधुओं को साधुवाद दिया। एड. दागडीया ने प्रदेश और श्री हरिदास भट्टड ने नांदेड़ जिला स्तर पर महासभा की योजनाओं को घर घर पहुंचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों से सबको अवगत कराया। आभार प्रदर्शन एड. श्री अशोक भूतडा ने किया।
Latest News