तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा एवं महेश फाउंडेशन संस्था की संयुक्त बैठक सम्पन्न
तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा एवं महेश फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारीयों के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2024 को प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया के अध्यक्षता में राघव रत्ना टावर स्थित महेश फाउंडेशन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के नए कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण एवं समाज उपयोगी कार्यक्रम करने की सलाह सभी प्रदेश इकाइयों को दी गई। इन्हीं में से एक अति महत्वाकांक्षी योजना मिशन 100 आईएएस सेमिनार का आयोजन 25 फरवरी 2024 मध्यान 3 बजे से रेड हिल्स स्थित फेटाप्सी हाल में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से माहेश्वरी समाज के होनहार छात्र एवं छात्राएं जो की ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, चार्टर्ड एकाउंटेंट इंजीनियर, डॉक्टर, एमबीए की परीक्षा दे रहे हैं अथवा उत्तीर्ण हो चुके हैं जिनकी आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में है, को सेमिनार हेतू आमंत्रित किया जाएगा। इस सेमिनार में माहेश्वरी समाज के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईआरएस श्रेणी के अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के संदर्भ में जागरूकता एवं मागदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ आईएएस श्रीकृष्ण बाल्दी चेयरमैन, रेरा हिमाचल प्रदेश एवं हनामकोंडा कलेक्टर श्रीमती राधिका गुप्ता बाहेती के द्वारा प्रशासनिक परीक्षा संबंधी तैयारी के सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में प्रख्यात उद्योजक श्रीमती भगवती बल्दवा, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल उपसभापति अरुण भांगडिय़ा एवं कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर के रूप में कृष्ण प्रसाद दरक की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में डॉक्टर सचिन मरदा संजय लाहोटी एवं राहुल फोफलिया का चयन किया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात संध्या 6.30 बजे इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले माहेश्वरी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम रखने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम का हेतू पवन भराडिय़ा एवं पवन मंत्री को संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल उपसभापति अरुण भांगडिय़ा, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश मोदानी, प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष नारायण दास बंग, जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, जिला माहेश्वरी सभा के मंत्री राजेश मालपानी, मनोज कुमार सोमानी, जगदीश झंवर, संजय लाहोटी, संपत तोषनीवाल, पंकज मनियार, राजेश बजाज, वेणुगोपाल लोया, रामदेव सारड़ा, पवन कुमार पल्लोड, महेश चांडक, महेश बंग, शिवरतन बंग, पंकज नावंदर, राजेश कुमार करवा आदि उपस्थित थे।
Latest News