सर्वाइकल कैंसर देश का सबसे अधिक मृत्यु दर वाला रोग - माहेश्वरी

सामर्थ्य सोसायटी के तत्वावधान में 'नारी तू नारायणी' प्रोजेक्ट के तहत शहर के निकटस्थ ग्राम दलेलपुरा बस्ती में रहने वाली महिलाओं की चौपाल लगाकर सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्हें इससे निदान के उपाय भी बताएं। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर भारत का पहला और सबसे अधिक मृत्युदर वाला जटिल रोग है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली सबसे आम बीमारी है। गर्भाशय के नीचे संकीर्ण सिरे को गर्भाशय ग्रीवा कहा जाता है। यह महिलाओ में वह हिस्सा होता है जो गर्भाशय को जन्म-नलिका से जोड़ता हैं। 
माहेश्वरी ने अशिक्षित एवं अल्प शिक्षित महिलाओं को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती दौर में लक्षण दिखाई नहीं देते। लेकिन यह समय के साथ तेजी से गंभीर होने लगता है। जिसमे आमतौर पर महिलाओं में पेट में सूजन हो जाना, अनियमित मासिक धर्म, अधिक रक्त स्त्राव इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं। 
सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर रोग का इलाज सम्भव हैं। रोग लक्षण महसूस होने के साथ हमे बिना झिझक एवं लेटलतीफी के चिकित्सकीय सलाह लेना चाहिए। जिससे हमारा जीवन संकट में ना आएं। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चो को उनकी जरूरत के मुताबिक ऊनी वस्त्र भी उपलब्ध करवाकर भविष्य में भी तत्पर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, हेमा सोनी, नेहा जोशी, शालिनी सोनी आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन