आईटी सेल प्रमुख श्री प्रशांत मोदानी का अनूठा प्रयास


अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा आईटी सेल के प्रमुख श्री प्रशांत मोदानी का नांदेड़ में एक विवाह समारोह में आगमन हुआ। इस समय मिशन आईएएस 100 के श्री किशनप्रसाद दरक, महासभा कार्यकारी सदस्य श्री नारायणदास बजाज और प्रदेश सभा के संगठन मंत्री श्री चिरंजीलाल दागडिया तथा अन्य समाजबंधुओं की ओर से उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर का लाभ लेते हुए श्री प्रशांत मोदानी ने उपस्थित परिवार जनों को एबीएमएम संपर्क ऐप का आपका महत्व, इससे मिलने वाली सुविधाएं और इसे किस प्रकार डाउनलोड किया जाए इसकी संपूर्ण जानकारी प्रदान की। एक वैवाहिक कार्यक्रम में पधारे जनसभा का लाभ लेते हुए महासभा के प्रकल्पों की जानकारी देने का यह प्रयास केवल अनूठा ही नही अपितु अत्यंत सहज साध्य है। श्री प्रशांत मोदानी का यह प्रयास सफल रहा क्योंकि अनेक परिवारजनों ने उनसे मिलकर ऐप डाउनलोड किया तथा अनेक मान्यवरों ने अपना डाटा ठीक किया। सभी कार्यकर्ता यदि इसी समर्पण भाव से काम करें तो महासभा की सभी योजनाएं घर घर पहुंचने में देर नहीं लगेगी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन