जयचंद लाल करवा माहेश्वरी हॉस्टल दिल्ली का विस्तार
केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विविध परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिल्ली आने वाले ह्य समाज के छात्रों की सुविधा हेतु अब माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित जयचंद लाल करवा माहेश्वरी बॉयज हॉस्टल और अयोध्याबाई जयचंद लाल करवा माहेश्वरी गल्र्स हॉस्टल, पटेल नगर दिल्ली की निवासी क्षमताओं को बढ़ाकर 107 छात्र किया गया है। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा मिशन आईएएस 100 के लक्ष्य को वर्ष 2030 तक हासिल करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के अंतर्गत आगामी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षाओं में समाज के कम से कम 100 छात्र बैठेंगे, इस बात को ध्यान में रखते हुए यह क्षमता बढ़ाई गई है। साथ ही इन हॉस्टल्स में उपलब्ध लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम की क्षमता भी बढ़ाई गई है। ऐसी जानकारी हॉस्टल के व्यवस्थापन द्वारा दी गई है।
Latest News