श्री राम तिलक महोत्सव में उमड़ा चेन्नई माहेश्वरी समाज
श्री माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित अतिप्रतीक्षत राम तिलक महोत्सव स्थानीय डीजी वैष्णव कॉलेज में बड़े धूम धाम से हुआ संपन्न। कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना आचार्य श्री निवास श्री माली ने मुख्य मनोरथी कृष्ण कुमार माहेश्वरी परिवार द्वारा की गई। सचिव संजय मूंदड़ा ने बताया 4 बजे से राम दरबार के एक विशाल शोभायात्रा कॉलेज प्रांगण में निकाली गई और पूरा माहेश्वरी समाज एक सैलाब की तरह उमड़ पड़ा। प्रभु राम के स्वागत में कॉलेज प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया। रामायण के पात्र का स्वांग रुप धरे रामजी के भक्त भजन गाते हुए झूमते हुए ऑडिटोरियम तक पहुचे। वातावरण ऐसा बना की हम चेन्नई में न होकर भगवान राम की नगरी अयोध्या के दरवार में झूम रहे है। कार्यक्रम समन्वयक श्रीमति विमला दम्मानी ने बताया ऑडिटोरियम में पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ सभागार में रामदरबार के स्थापना की गई तदुपरांत तिलक विधिवत सामूहिक अर्चना, छप्पन भोग, महाआरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें माहेश्वरी समाज के 80 बच्चों ने रामजी की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम पेश किया जो अति भव्य और मनोहारी था।
कार्यक्रम को पूर्ण रूप से अंजाम देने में विमला दम्मानी का साथ दिया सुदर्शन मंत्री और सभा की सभी साथी संस्थाओ ने, श्री माहेश्वरी युवा मंडल, श्री माहेश्वरी महिला मंडल, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब, श्री माहेश्वरी क्लब के साथ उनके सहयोगियों ने और कॉलेज के विद्यार्थियों का भी भरपूर सहयोग मिला। छप्पन भोग की सामग्री और खान पान की व्यवस्था संभाली कमल गोयदानी और उनके सहयोगियों ने। श्री राम तिलक महोत्सव के इस संकल्प और अंजाम रूपी यज्ञ के मुख्य मनोरथी बने कृष्णकुमार माहेश्वरी परिवार और सह मनोरथी की भूमिका अदा की पद्मश्री बंसीलाल नवलकिशोर राठी, स्व. श्री श्यामसुन्दर श्रीमति विमला दम्मानी, श्री अशोक कुमार मयुरेश रितेश विवेक लखोटिया, श्री सत्यनारायण विशाल कुणाल भूतडा, श्री रतनचंद आदित्य डागा, श्री कुंदन लाल जेठमल आनंद चाण्डक, श्रीमति श्रेहा विनीत मूँधडा और मोतीचंद कमलकुमार रामकुमार घनश्याम बिनानी।
सभा अध्यक्ष डॉ. अशोक जे मूँधडा ने बताया इतने महत्वपूर्ण अनुष्ठान का सफल समापन तभी संभव है जब इसके लिए सभी जिम्मेदार व्यक्ति पर राम जी का आशीर्वाद हो और साथ में यह भी बताया कि श्री माहेश्वरी सभा का यह कार्यक्रम राम तिलक महोत्सव भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण बिंदु राम लला के प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या में श्री राम मंदिर के अभिषेक के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक होने के कारण भव्य तो होना ही था।
इस कार्यक्रम के साक्षी अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल के उपाध्यक्ष अरुण भांगडिय़ा, संयोजक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सतीश चरखा, टीकेपी प्रादेशिक महिला समिति अध्यक्ष श्रीमति ममता दम्मानी, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सदस्य के साथ पूरा चेन्नई माहेश्वरी समाज बना। सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमति वंदना बागड़ी ने दिया। सचिव संजय मूँदडा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी को मोमेंटो दे कार्यक्रम का समापन किया।
Latest News