केकड़ी के कल्पेश माहेश्वरी विज्ञान मॉडल में तीन जिलों में रहे प्रथम
बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें आगे बढऩे का अवसर देने के उद्देश्य से भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अजमेर, ब्यावर व केकड़ी तीनों जिलों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित की गई 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में केकड़ी के कल्पेश माहेश्वरी व पार्थ उपाध्याय ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडरस्टैंडिंग इको सिस्टम फॉर हेल्थ एंड वेल बीइंगश् विषय पर प्रदर्शित किये गए प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया। कल्पेश की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News