पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव सम्पन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन से संबद्ध पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन का आगरा रोड स्थित सादानी परिसर में चुनाव हुआ, जिसमें मुकुंद स्वरूप केला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष अर्पित माहेश्वरी कासगंज, मत्री निश्चल माहेश्वरी मथुरा, सगंठन मत्री रजत बाहेती अमरोहा, कोषाध्यक्ष सौरव चाडंक मेरठ, कार्यसमिति सदस्य आदित्य टावरी आगरा, कार्यकारी मंडल सदस्य अ.भा.मा. महासभा माधव मूना कासगंज, हिरदेश करवा कासगंज, नीतन माहेश्वरी अलीगढ़, अभिनव माहेश्वरी अलीगढ़, सीए अशुल माहेश्वरी मथुरा, प्रशांत माहेश्वरी दरगड फिरोजाबाद, तनूज माहेश्वरी बदायूँ, अभिनव माहेश्वरी विसोली (बदायूं), उत्कर्ष मूंदड़ा अमरोहा चुने गये।े। यह चुनाव 10 साल बाद अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के संगठन मंत्री आशीष शारदा (बहादुरगढ, हरियाणा) की देखरेख में हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केला ने कहा कि वे व उनकी टीम समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में काम करेगी। समय-समय पर रचनात्मक काम किए जाएंगे। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के संगठन मंत्री आशीष शारदा हरियाणा बहादुरगढ़, विकास माहेश्वरी फरीदाबाद, गौरव गोदानी काशीपुर, विकास भूतड़ा, नितिन माहेश्वरी, गौरांग गोदानी, अभिनव माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी, शुभम, दीपक, अभिषेक राठी, तनुज माहेश्वरी, राहुल लढ्ढा, सौरभ चांडक, अर्पित माहेश्वरी सहित ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों से शामिल हुए। नई युवा टीम को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति विनीत केला, पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता, रामकुमार सादनी, लक्ष्मी नारायण, सुधीर हरकुट, रघुवंश राठी ने बधाई दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन