माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित
सगंठन आपके द्वार बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में दिनांक 7.1.2024 को पारिवारिक मिलन समारोह श्री हरिराम जी पवन तापड़ीया के घर पर आयोजित किया गया जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 16 सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में समाज को संगठित करने, समाज की ज्वलंत समस्या व उसके निराकरण पर चर्चा की गई। माहेश्वरी जीवन-साथी एप्प तिनसुकिया ग्रुप के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, इस ग्रुप में 18 दिसम्बर से बायो-डाटा अपलोड करने की शुरुआत की गई, यह ग्रुप केवल माहेश्वरीयों के बायो-डाटा ही अपलोड करने के लिए बनाया गया, जिसमें आज तक करीब लड़कियों के 24 व लड़को के 31 बायो-डाटा ग्रुप में अपलोड हैं। 3-4 बायो-डाटा की इन्क्वायरी भी चल रही हैं। समाज के आदरणीय सदस्यों से इस ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा बायो-डाटा अपलोड करने के लिए निवेदन करने के लिए जोर दिया गया। इस ग्रुप में पूरे पुर्वोतर से करीब 75-80 सदस्यों को जोड़ा गया, जिसकी जानकारी हर सदस्यों को हो, इसके लिए हर जगह के लोकल ग्रुप में मैसेज के साथ सभी सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर के साथ लिस्ट अपलोड की जा रही हैं।
माहेश्वरीयों की लगातार घटती जनसंख्या पर युवा पीढ़ी का ध्यान आकर्षित करने पर जोर दिया गया। शादी विवाह सही उम्र में करने के लिए समाज का ध्यान दिलाने पर जोर दिया गया।
इस मुहिम को लगातार जारी रखने के पीछे मुख्य उद्देश्य (1) समाज को संगठित करके एक परिवार बनाना (2) अपनी संस्कृति, सभ्यता व संस्कार को बढ़ावा देना, इसके लिए परिवार में चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी व बच्चों को बताना।
Latest News