माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा अरुणोदय-2024 का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा वर्ष 2024 की प्रथम सभा अरूणोदय-2024 का आयोजन 7 जनवरी, 2024 रविवार को द चन्द्र लीला, इन्दौर पर किया गया। यह जानकारी संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने दी। मकर संक्रांति पूर्व आयोजित कार्यक्रम में पतंग, गिल्ली-डंडा आदि खेलों का लुत्फ उठाया। प्रारम्भ में नये सदस्यों का परिचय दिया गया। बाद में शिवजी की शोभायात्रा भी निकाली। सदस्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों को सभी ने निहारा। 180 से अधिक महानुभावों की उपस्थिति रही। इसी अवसर पर बड़ी एल.इ.डी. स्क्रीन पर राम-जन्मभूमि से सम्बन्धित प्रमुख घटनाओं का प्रदर्शन और मंदिर बनने की खुशी पर कथानक एवं शानदार नृत्यों की भी प्रस्तुतियां दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश-वीणा सोमानी रहे। प्रभारियों का दायित्व नंदकिशोर-सुशीला बियाणी, दीपक-अर्चना भूतड़ा एवं आनंद-रंजना सोमानी ने निभाया। समन्वयन मोहन-श्यामा लढ्ढा और महेन्द्र-रुपन लाठी ने किया।
Latest News