केशव मार्ट, डेगाना के तोषनीवाल परिवार ने ग्राहकों का किया सम्मान

राकेश करवा, डेगाना Mon, 01-Jan-2024
केशव मार्ट डेगाना के तोषनीवाल परिवार ने अपने ग्राहकों के सम्मान को लेकर पुरस्कार वितरण समारोह बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण की अध्यक्षता में आयोजित किया। जिसमें कूपनों द्वारा ग्राहको को फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, गैस चूल्हा, मिक्सर, स्टील टंकी, आयरन सहित सैकड़ों प्रकार के पुरस्कार देकर अपने ग्राहकों का सम्मान किया। तोषनीवाल परिवार के सुनील तोषनीवाल ने बताया कि माहेश्वरी भवन में आयोजित समारोह में दौरान ग्राहक प्रोत्साहन योजना के तहत पूर्व में बाटे गए इनामी कूपनों का ड्रा निकाला गया। समारोह की अध्यक्षता करते डॉ. रामकिशोर सारण ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्राहकों को सन्तुष्टि मिलती है और प्रतिष्ठान का भी प्रचार प्रसार होता है। इससे पूर्व शहर के प्रमुख व्यापारी मांगीलाल तोषनीवाल ने समारोह में आए अतिथि  रामकिशोर सारण, मोतीराम मुरावतिया, भंवरसिंह, पवन मोदानी आदि का अभिनंदन किया। समारोह में सैकड़ों ग्राहकों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
केशव मार्ट डेगाना द्वारा खोले गए कूपनों में प्रथम ईनाम में एक फ्रिज रखा था जो सोहनलाल मांडल जोधा के नाम से निकाला। इसी प्रकार से दूसरे ईनाम के तौर पर 1 वाशिंग मशीन विजय सिंह मोगास, गीजर सत्यनारायण पुन्दलोता, जूसर मिक्सर बजरंगलाल को मिला। इसके अलावा सैंकड़ों सांत्वना पुरस्कार भी खोले गए। अंत में आयोजक मांगीलाल तोषनीवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बिरदीचंद तोषनीवाल, मोतीराम मुरावतिया, गोपाल पराशर, छोटूलाल टेलर, रामदेव तोषनीवाल, उपेंद्र तोमर, हरिकिशन जोशी, कृष्णकांत सोनी, विमल सोनी, केशव तोषनीवाल, राकेश करवा, प्रवीण चोरडिया, भंवरलाल मूंदड़ा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन