अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा समाज जन को दिए गए नारे बेटी ब्याहो, बहू पढाओं को सार्थक करने पर साबू परिवार का हुआ सम्मान

 
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा समाज जन को दिए गए नारे बेटी ब्याहो, बहू पढाओं को सार्थक करने पर दिनांक 17/12/2023 को अजमेर क्षैत्रिय माहेश्वरी सभा द्वारा श्रीमती सुषमा साबू पुत्रवधु श्री सूजानमल-शशि बजाज, धर्मपत्नी श्री शशांक बजाज का और उनके पूरे परिवार का कण्ठाहार, शाल, दुपट्टा, मिठाई द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
समाजसेवी श्री शशांक बजाज की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा बजाज ने विवाह उपरांत LLB - LLM डिग्री प्राप्त की है। अजमेर के सेवी बजाज परिवार का अपनी बहु को प्रोत्साहित कर इस मुकाम तक पहुंचने में सहयोग निश्चय ही मील का पत्थर साबित हुआ है। इस अवसर पर अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ज्वालाप्रसाद कांकाणी, जिलामंंत्री श्री अशोक माहेश्वरी, निवर्तमान जिला मंत्री श्री ताराचंद माहेश्वरी, महेश कल्याण समिति रामनगर के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र लखोटिया, अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राकेश झंवर, मंत्री मुकेश मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष दिनेश काबरा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन