सिलचर में मनाया गया श्याम बाबा का जन्मोत्सव

श्री श्याम सेवा परिवार सिलचर के अंतर्गत श्याम बाबा का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस जन्मोत्सव में अलौकिक सिंगर में खाटू श्याम जी मंदिर जैसा स्वरूप दिया गया। साथ ही खाटूू श्याम जी वाला पूर्ण द्वारा भी बनाया गया इस अलौकिक सिंगर के लिए कोलकाता से 10 कारीगरों को बुलाया गया इस भव्य रूप श्रृंगार को तैयार करने में 6 दिन लगे। इस भव्य श्रृंगार में उपयोग होने वाली सभी वस्तू कोलकाता से लाई गई श्याम बाबा का श्रृंगार के फूल भी कोलकाता से ले गए इस उत्सव की तैयारी करीब पिछले 1 महीने से की जा रही है। श्याम बाबा का श्रृंगार बहुत ही भव्य रूप में किया गया। श्याम बाबा का शीश श्याम जगत के सुप्रसिद्ध श्री मोतीलाल शर्मा के सानिध्य में खाटू श्याम जी कला भवन से लाया गया।
कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री संजू शर्मा एवं कुमार ने मिलकर श्याम बाबा के मीठे-मीठे अरदास भजन गाकर बाबा को सुना गए। इस जन्मोत्सव में 1500 से ऊपर भक्तों ने श्याम बाबा की ज्योत पूजन कर बाबा को दर्शन किए। श्याम बाबा को जन्मोत्सव में 101 किलो चूरमे एवं 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। सभी भक्तों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया एवं सभी भक्तों को चूरमे के महाप्रसाद भी दिया गया। यह उत्सव सिलचर स्थित पांच पांच श्याम भक्त सुनील टोसावर, ओमप्रकाश तापडिय़ा, राजेश प्रजापत, राजवीर शेखावत एवं राकेश अग्रवाल द्वारा बनाई गई। श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा हर वर्ष इसी प्रकार श्याम बाबा का उत्सव मनाया जाता है
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन