बधर माता का सामूहिक जागरण संपन्न

आकोला (चित्तौडग़ढ़) के ताणा पहाड़ पर विराजित बिजासन माता के मंदिर पर गोपाष्टमी पर अखिल भारतीय द्वितीय सामूहिक जागरण संपन्न हुआ। श्री बधर माता सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर सोमाणी औरंगाबाद ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कानडख़ेड़ा ग्राम की पहाड़ी पर विराजमान बिजासन माता मंदिर के द्वितीय राष्ट्रीय जागरण के आयोजन में देशभर से लोग आए। इस दौरान सामूहिक जागरण का आयोजन व प्रसादी का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में ट्रस्ट की कार्यकारिणी की मीटिंग, निर्माणधीन भक्त निवास के कार्य की समीक्षा पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्वामी त्रिम्बक तरुण तपस्वी महाराज, लोणार मठ, बुलढाना का सान्निध्य भक्तों को मिला। ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री मनमोहन बागड़ी मुम्बई ने सभी भक्तों का स्वागत किया व उन्होंने देशभर में ट्रस्ट पदाधिकारियों के प्रवास और संपर्क के बारे में बताया। ट्रस्ट के अर्थ मंत्री अशोक सोमानी बारामती ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा रखा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गोविंद गदिया चितौडग़ढ़ ने अब तक हुए कार्य पर संतोष जताया। इस दौरान पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़ का ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री गोविंद सोमानी हैदराबाद ने देशभर में आगामी आयोजन की जानकारी दी। बताया कि आगामी माताजी के जागरण कार्यक्रम जोधपुर, इंदौर, मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत और चितौडग़ढ़ में ट्रस्ट के सानिध्य में होंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रमुख पूरणमल ने किया। मंच पर समाज के वरिष्ठ जगदीश चंद्र सोमानी भीलवाड़ा, अर्चित सोमानी अहमदाबाद, अशोक सोमानी, अलीराजपुर, अनिल सोमानी इंदौर, बद्रीलाल सोमानी भीलवाड़ा, लवकुमार गदिया उदयपुर, अशोक सोमानी चित्तौडगढ़, श्री कुलदेवी बधर माता सेवा समिति भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, रमेश सोमानी भी मंचासीन थे। यज्ञाचार्य हितेश गुरु, गुरुकुल राशमी के सानिध्य में नवचंडी यज्ञ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी भी उपस्थित थे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन