श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई का भव्य दिवाली स्नेह मिलन 'दीपोत्सव' समारोह संपन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन दीपोत्सव 19 नम्बर 2023 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज में हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।
प्रार्थना पश्चात् प्रारम्भ मिलन समारोह में सचिव संजय मूंदड़ा द्वारा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा, मुख्य अतिथि, डॉ.अर्चना प्रसाद, तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री कमल फलोर एवं कार्यक्रम चेयरमेन श्री श्रीमोहन दमानी, सभा के उपाध्यक्ष  श्री कमल गोइदानी सहसचिव श्री सुरेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी व माहेश्वरी महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमति प्रेमलता टावरी को मंचासीन कराया गया।
 

श्री संजय मूंदड़ा ने समागत सदस्यों का स्वागत किया। दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम का भव्य आगाज हुआ। स्वागत अभिभाषण में अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा ने समागत समस्त जनसमुदाय का तहेदिल से स्वागत किया। उपस्थित बच्चों को भविष्य के लिए मनोबल बढ़ाया व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाओं के क्रम में मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, ऑल इंडिया माहेश्वरी कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष  श्रीमती प्रेमलता टावरी, श्री माहेश्वरी स्पोर्टस् क्लब के अध्यक्ष श्री किशन झंवर, श्री माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष श्री रविन्द्र डागा, श्री माहेश्वरी युवा मंडल से श्री राम रतन चांडक, तमिलनाडु माहेश्वरी फाउंडेशन के सचिव श्री कमल फलोर, समन्वय की अध्यक्ष श्रीमति सीमा सुरजन, श्री गवरजा माता महोत्सव समिति से राधे श्याम मूंधड़ा, एम सर्किल के सचिव आशुतोष बागड़ी आदि कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीपावली की शुभकामनाएं संप्रेषित की।
मुख्य अतिथि का परिचय श्री प्रफुल्ल मोहता ने प्रस्तुत किया। श्रीमति चेतना फलोर ने शॉल एवं श्रीमति ज्योति मूंदड़ा द्वारा मोमेंटो प्रदान कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। मुख्य अथिति डॉ. अर्चना प्रसाद ने अपने अभिभाषण में अपने को माहेश्वरी सभा चेन्नई के दिवाली मिलन समारोह में अपने को मुख्य अतिथि बनने व पूरे माहेश्वरी समाज के बीच पाकर गौरवान्वित महसूस किया। सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई सहित उनके उन्नत भविष्य हेतु मंगलकामनाएं की।
इस कार्यक्रम के चेयरमेन श्री श्रीमोहन दम्माणी ने सदन के समक्ष अपनी सम्पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज से विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन देख सभी का सीना फूल रहा है। यह पूरे समाज हेतु गौरव की बात है। तमिलनाडु, पांडिचेरी एवं केरल से वर्ष 2022-23 के दसवी, बारहवीं एवं स्नातक परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले माहेश्वरी समाज के कुल 22 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री कमल फलोर ने अपने वक्तव्य में शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर फलोर ब्रदर्स चेरिटबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री कमल फलोर ने अपने ट्रस्ट से श्री माहेश्वरी सभा को और दस लाख रुपये देने की घोषणा की और इसमें तत्काल पाँच लाख रुपये की चेक प्रदान की, बाकी के पाँच लाख अगले वर्ष देंगे। इससे यह इंडोमेंट 11 लाख से बढ़कर 21 लाख का हो जायेगा। सभागार मे उपस्थित सभी ने इसके लिए तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
डी.जी. वैष्णव कॉलेज के प्रांगण में, खचाखच भरे हॉल में, राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बजाज, श्री चन्द्र प्रकाश मालपानी, श्री कृष्ण कुमार माहेश्वरी, श्रीमती शारदा फ्लोर, श्री जेठमल सारड़ा, श्री गौरी शंकर राठी, श्री विजय माहेश्वरी, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री देवकिशन काबरा, श्री राजन सारडा, श्री जगदीश बियानी, श्री जगदीश गोयदानी, श्री गवलदास मोहता, पांडिचेरी माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री पंकज कोठारी, श्री जीवनसिंह मोहता, श्री गोपाल डागा, श्री शिव प्रकाश बाहेती आदि कई विशिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमति अलका दम्मानी ने किया।  
श्री माहेश्वरी क्लब द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात् सचिव श्री संजय मूंदड़ा के धन्यवाद ज्ञापन सहित कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात इसी प्रांगण में श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब व श्री माहेश्वरी क्लब के संयुक्त तत्वधान में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ विश्व कप फाइनल का लाइव प्रसारण बड़ी लेड के माध्यम से हुआ, जिसने सभी ने काफी आनन्द लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन