कोलकात्ता में दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
दक्षिण कलकता माहेश्वरी सभा, दक्षिण कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन, दक्षिण कोलकाता युवा माहेश्वरी संगठन के संयुक्त तत्वावधान से दीपावली प्रीति सम्मेलन दिनांक 18 नवंबर, 2023 को इस्कॉन हाउस में सदस्यों और गणमान्य अतिथिगणों की उपस्थिति में हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। अतिथिगणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात भगवान महेश की वन्दना की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवी रमेश माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवीश्री श्रीकुमार बांगड़ थे।
अन्य अतिथियों में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश काबरा, प्रदेश मंत्री श्री सम्पत मांधना, निवर्तमान मंत्री श्री नन्द कुमार लढा, महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मंजू पेड़ीवाल, मंत्राणी श्रीमती कुसुम मूंदड़ा, निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती निर्मला मल्ल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोदानी, श्रीमती उर्मिला माहेश्वरी, श्रीमती शशि लाहोटी, श्री अरूण प्रकाश मल्लावत, श्री जगदीश चंद्र एन मूँधड़ा, श्रीओमप्रकाश बांगड, श्री संतोष लाहोटी, श्री सुशील चांडक, श्री हरीश तिवाड़ी, श्री आलोक राठी, श्री विष्णु कान्त लखोटिया की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। युवा सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री किशन गोपाल मांधना और श्रीमती अनिता तोषनीवाल ने किया।
कार्यक्रम को सफल करने मे राजेश नागोरी, मुरली मनोहर मांधना, अरुण गगड, राम किशोर मांधना, देवेश नागोरी, सुरेंद्र खेमानी, दीनदयाल जाजू, किशन गोपाल राठी, भगवती प्रसाद बेणी गोपाल मूंधड़ा, रोहित सोमानी, पुनीत गग्गड़, अभिषेक तोषनीवाल, कृष्णा कांत मांधना, अमृततांशु मांधना, नरेंद्र मानधणा, आनंद मूंधडा, हरीश जाजू, कैलाश चंद दुजारी, सूरज नागोरी आदि सभा, महिला और युवा के कार्यकर्ताओं व सदस्यों का सहयोग रहा।
Latest News