प्रो. कैलाश डागा सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर में कुलगुरु नियुक्त

सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर में नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने परिवार की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। विश्व परिवार दिवस से एक दिन पहले बने इस सुखद संयोग के दौरान उनकी वृद्ध माता सोहनी देवी, पिता रामधन डागा, पत्नी संध्या तथा पुत्र डॉ. रुद्राक्ष भी उपस्थित रहे।

प्रो. डागा ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और मार्गदर्शन उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उनके पिता रामधन डागा ने कहा कि वे जोधपुर विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रहे हैं और आज बेटे का सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय का कुलगुरु बनना उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को भूलने की बीमारी है, फिर भी इस अवसर पर वह भी प्रसन्न हैं।

इस अवसर पर प्रो. डागा ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा उसके क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। पिछले कुलगुरुओं के कार्यकाल पूरे न होने के विषय में उन्होंने कहा कि अतीत में जो हुआ, उससे उनका कोई सरोकार नहीं है; उनका पूरा ध्यान विश्वविद्यालय के वर्तमान और भविष्य पर रहेगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन