रायपुर जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न, नई टीम का गठन

8 अप्रैल 2026 को रायपुर जिले की वर्ष 2026 से 2029 सत्र की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी एवं प्रदेश सचिव नंदा भट्टड का विशेष सम्मान किया गया।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पारुल बिहानी एवं सचिव पद पर मोनिका मोहता को दायित्व सौंपा गया। संरक्षक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी एवं पुष्पा राठी, सलाहकार के रूप में सरला चांडक एवं पूर्व अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी को जिम्मेदारी दी गई। अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष रेखा पुंगलिया, संगठन मंत्री प्रगति कोठारी, उपाध्यक्ष रमा मल, ममता सोमानी एवं संजू करवा, सह सचिव सुनीता झँवर, डॉ. नीना राठी एवं अंजू राठी, सांस्कृतिक मंत्री कंचन होलानी, प्रचार-प्रसार प्रभारी नीलिमा लड्डा, योजना प्रकल्प प्रभारी शिवानी कांकानी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पिंकी झँवर, ओजस्विता राठी, कल्पना राठी, भावना मरदा, भावना राठी एवं संगीता मालानी शामिल रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी ने सभी पदाधिकारियों को आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संस्था के नियमों, अनुशासन, टीमवर्क एवं एकजुटता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया तथा विभिन्न कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारुल बिहानी ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। अंत में सचिव मोनिका मोहता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन