माहेश्वरी सखी संगठन चितौडग़ढ़ की बैठक आयोजित
माहेश्वरी सखी संगठन चितौडग़ढ़ की महेश भवन कुमार नगर में अध्यक्ष विनीत लढ़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सखियों ने वोट देने की शपथ ली तथा किस तरह एक-एक वोट से ही चुनाव का निर्णय बदल जाता है व चुनाव में एक-एक वोट की महत्ता के बारे में चर्चा हुई। संगठन सचिव पिंकी मूंदड़ा ने बताया कि वोट सभी को करना चाहिए तथा नागरिक को मतदान करके संवैधानिक अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। अनिवार्य मतदान मुहिम से प्रेरित होकर संगठन की सदस्या मधु धुत, रंजना भंडारी, भावना पोरवाल, माया समदानी, लीला पुंगलिया, संगीता भंडारी, सोनाली कोठारी, पूर्णिमा पुंगलिया, सुचिता मंत्री आदि कई महिलाओं ने मतदान की शपथ ली।
Latest News