माहेश्वरी महिला मंडल सिलचर द्वारा गणगौर उत्सव धूमधाम से आयोजित
माहेश्वरी महिला मंडल सिलचर द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2026 को होटल मिर्च मसाला, सिलचर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस वर्ष गणगौर उत्सव को विशेष थीम 'त्योहारÓ के साथ मनाया गया। इस आयोजन के पीछे भाव यह था कि जब गणगौर माता सोलह दिनों के लिए अपने मायके पधारती हैं, तब वे सभी प्रमुख त्योहारों का आनंद लें।
इसी भाव को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में तीज, होली, दिवाली एवं नवरात्रि—इन चार प्रमुख त्योहारों की थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। महिला मंडल की सदस्यों ने इन सभी त्योहारों की झलकियों को अत्यंत सुंदर एवं सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मनमोहक एवं आकर्षक रहीं। थीम आधारित नृत्य एवं रंग-बिरंगी वेशभूषा ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि सम्पूर्ण महिला मंडल मंच पर सक्रिय रूप से सहभागी बना और सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी ने सवरुचि भोज का आनंद लिया। यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।
Latest News