रांची माहेश्वरी सभा द्वारा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत

माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन का स्वागत सनातन परंपराओं के अनुसार अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान की आरती की एवं प्रसाद वितरण किया। आरती के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, जिससे वातावरण उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

कार्यक्रम में झारखंड-बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के संयोजक श्री शिव शंकर साबू, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन मंत्री, श्री अशोक साबू एवं श्री भरत माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त महिला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती विजयश्री साबू, युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विनय मंत्री, महिला समिति की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती भारती चितलांगिया, श्री प्रकाश साबू, श्री प्रकाश काबरा, सभा के सह सचिव श्री बसंत लखोटिया, श्रीमती कुमुद लखोटिया, श्री बसंत बियानी, श्री महेंद्र चितलांगिया, श्री राजकुमार माहेश्वरी, श्री विष्णु प्रकाश साबू, श्री कृष्ण कुमार साबू, श्री उमाशंकर माहेश्वरी, श्री दीपक मारू, श्री मनोज काबरा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन