समाज संगठन ने विदेश में भी कराया सुखद अनुभूति का अहसास
समाज संगठन हमारे लिये क्यों आवश्यक है इसका ताजा उदाहरण हॉल ही में देखने को मिला जब भारत ही नहीं बल्कि बाग्लादेश में समाज संगठन ने सुखद अनुभूति का अहसास कराया।
चणेगांव निवासी श्री विठ्ठलदास बालकिशन असावा की सुपुत्री डॉ. शिवानी की उच्च वैद्यकिय शिक्षा हेतु GENERAL MEDICINE UNITED KINGDOM (BRITISH COUNCIL) की परीक्षा 2 नवम्बर 2023 को हुई जिसका परीक्षा केन्द्र बाग्लादेश की राजधानी ढाका में था। मुस्लिम बहुल राष्ट्र मेंं किसी परिचित समाज बन्धु की जानकारी के लिये अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री अजय जी काबरा से सम्पर्क किया तो उन्होने पश्चिम बंगला निवासी श्री रविन्द्र जी डागा को इस बारे में अवगत कराया। श्री डागा जी ने बाग्लोदश माहेश्वरी महासभा के सभापति खुलना निवासी श्री गोपीकिशन जी मूंधड़ा से सम्पर्क किया व उनके माध्यम से बाग्लादेश माहेश्वरी महासभा के महामंत्री ढाका निवासी श्री अशोक जी सोमानी से सम्पर्क हुआ। श्री सोमानी जी ने माहेश्वरी सदन, पलटन टॉवर पर आवास की व्यवस्था करवायी लेकिन परीक्षा केन्द्र टोक्यो स्क्ेवयर घोषित होने के उपरान्त ढाका में ट्रेफिक जाम की समस्या से बचने के लिये शाह जलाल इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से टोक्यो स्क्वेयर के बीच हॉटल रॉयल बंगाल में सोमानी जी ने स्वयं जाकर आवास व्यवस्था करवायी। इस बीच सीरपुर के भंडारी परिवार की सौ. वैशाली जी आगाल से भी सम्पर्क हुआ।
किसी विदेशी धरती पर जाकर परीक्षा देने की चिंता अपने समाज बन्धुओं के सहयोग से चुटकियों में हल हो गयी। ढाका समाज बंधुओ के सहयोग तथा मार्गदर्शन में परीक्षा सुचारू रूप से देना संभव हुआ।
Latest News