ओ.पी. माहेश्वरी जयपुर में उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु सम्मानित

भरतपुर माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी को 15 मार्च 2026 को जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में आयोजित समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की इकाई पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस अवसर पर महासभा के सभापति संदीप काबरा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिनेशचंद सोमानी एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर सोमानी सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भरतपुर से आर.सी. गुप्ता (खटोड़), महासभा सदस्य, महामंत्री मुकेश कुमार एवं लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन