माहेश्वरी समाज लखनऊ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम 6 मार्च, शुक्रवार को माधव सभागार, निराला नगर में समाज के परिवारों के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान उमा-महेश के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात महेश वंदना, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर ए.पी. माहेश्वरी (सेवानिवृत्त डीजीपी, CRPF) विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका समाज के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शीलू श्रीवास्तव के 'धनक स्वदेशी बैंड' द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। समाज कार्यकारिणी की ओर से सभी आगंतुकों का चंदन तिलक लगाकर एवं गले मिलकर स्वागत किया गया।

महिला मंडल, युवा मंडल एवं समाज के अनेक सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव निर्वाचित महिला मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनम्र माहेश्वरी ने किया।

समाज के मंत्री निखिल बलदुआ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं तथा शीघ्र ही माहेश्वरी समाज लखनऊ के चुनाव होने की जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली रहा, जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया।

मीडिया व्यवस्था के लिए विनोद (चौक) तथा भोजन व्यवस्था के लिए युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील लोया एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। अंत में समाज कार्यकारिणी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन