जिला माहेश्वरी महिला संगठन, श्रीगंगानगर के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
जिला माहेश्वरी महिला संगठन, श्रीगंगानगर के वर्ष 2026-2029 के चुनाव ज़ूम मीटिंग के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी उत्तरी राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता डागा (सरदारशहर) तथा चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरिता बिहानी के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। बैठक का संचालन सुनीता बिहानी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की स्तुति से किया गया। जिलाध्यक्ष उर्मिला चित्तलांगिया ने बैठक में उपस्थित सभी इकाई पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला सचिव कविता बिन्नानी ने संगठन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
चुनाव अधिकारी द्वारा वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल हेतु जिलाध्यक्ष पद के लिए पुन: उर्मिला चित्तलांगिया तथा सचिव पद के लिए कविता बिन्नानी के नाम प्रस्तावित किए गए, जिनका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। वहीं राज पेड़ीवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर सरिता बिहानी एवं सुनीता डागा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। अंत में कविता बिन्नानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पुन:निर्वाचित जिलाध्यक्ष उर्मिला चित्तलांगिया ने आगामी कार्यकाल में समाज के उत्थान हेतु विशेष कार्य करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
Latest News