जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

रामजीदास मोदानी फाउंडेशन, जयपुर एवं भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, दिनांक 8 फरवरी 2026 को बीएमसीएचआरसी परिसर, जेएलएन रोड, जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 250 बालिकाओं/युवतियों को एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाई गई, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित किया जा सकेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर टीकाकरण के माध्यम से इस गंभीर रोग की रोकथाम करना रहा।

कार्यक्रम में सत्यनारायण मोदानी, लक्ष्मी नारायण मोदानी, पुष्प कान्ता मोदानी, रमेश माहेश्वरी, राजेन्द्र तिवाड़ी, डॉ. महेश माहेश्वरी, कमल सोमानी, संजना फलोर, करुणा शर्मा (मार्केटिंग हेड) एवं दीप्ती महनोट (ट्रस्टी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य सेवा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन