वाराणसी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर डांडिया-गरबा की धूम
शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को माहेश्वरी समाज, वाराणसी की सभी संस्थाओं के साथ भव्य डांडिया-गरबा का शानदार आयोजन माहेश्वरी भवन में सम्पन हुआ। भोजन व्यवस्था में श्रवण करवा, नवनीत कोठारी, धीरज मल्ल का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मंच संचालन में श्रीमती मंजू चितलांगिया, प्रीति मंत्री व प्रतीक मुंदड़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोकुल धाम का माहौल बना दिया, बबीता, जेठालाल,दयाबेन,के पात्रों में समाज बन्दुओ ने हास्य से सरोबोर कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती मंजू चितलांगिया, श्रीमती प्रीति मंत्री, श्रीमती संतोष चांडक, श्रीमती राधिका डागा, राजेश गट्टानी, राकेश दरक, अनुराग राठी, जीतू चांडक, कृष्ण कुमार काबरा का सहयोग रहा। मीडिया कवरेज गौरव राठी ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार दिये गये। इस कार्यक्रम में समाज के 275 लोगो की उपस्थिति रही, सभी का स्वागत माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष गोविंद बजाज ने तथा धन्यवाद मंत्री जगदीश जी ने दिया।
Latest News