माहेश्वरी क्लब श्याम नगर, जयपुर दण्डवत परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी क्लब श्याम नगर, जयपुर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी रहा है। गत वर्षों में चुनरी मनोरथ भागवत कथा, मीरा चरित्र और इस वर्ष श्री गिरराज जी में महिला श्रृंखला दण्डवत परिक्रमा का आशातीत सफलता के साथ आयोजन किया। क्लब संरिक्षका श्रीमती सरला डागा के निर्देशन में क्लब अध्यक्ष श्रीमती निशि बिहानी एवं भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमति सुधा करनानी की टीम ने बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री गिरराज जी की भक्ति का ऐसा सागर उमड़ा कि अधिक से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों में दण्डवत करने की जैसे होड़ लग गई। सभी भक्त उत्साह से भाव विभोर होकर सारे मार्ग में भजन कीर्तन करते हुये दण्डवत लगाते रहे। भक्ति रस में डुबा यह त्रिदिवसीय दण्डवत परिक्रमा का कार्यक्रम अत्यधिक सुन्दर ढंग से सम्पूर्ण हुआ।
Latest News