लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहेश्वरी समाज लखनऊ कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने समाज के पारिवारिक सदस्यों के साथ माहेश्वरी धर्मशाला अमीनाबाद में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान उमा-महेश के माल्यार्पण, पूजा एवं महेश वन्दना से की। इसके बाद सभी ने मिलकर झंडा फहराया एवं सभी ने मिलकर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के गीत गाये। महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। समाज के सभी गणमान्य बंधुवर माताएँ बहने एवं बच्चे भी उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं का स्वागत किया एवं उनके सामाजिक कार्यक्रम में आने के लिए एवं देश एवं समाज के लिए उनकी जिम्मेदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
Latest News