राहुल परवाल, जयपुर सम्मानित हुए
श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के वार्षिकोत्सव एवं 101वें स्थापना दिवस सूर्य सप्तमी (25.1.2026) को प्रतिभा सम्मान समारोह में राहुल परवाल पुत्र श्री जयकृष्ण परवाल को सॉफ्टवेयर टैस्टिंग्स विषय पर एडिनबर्ग में बेस्ट स्पीकर के रूप में यूरोस्टार 2025 ट्यूटोरियल अवार्ड मिलने के उपलक्ष में समाज द्वारा सम्मानित किया गया। यह अवार्ड एशिया के स्पीकर को 30 वर्ष बाद पहली बार मिला है। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व संयुक्त मंत्री एवं पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम परवाल के पौत्र राहुल परवाल को इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News