महेश कला समिति, वरंगल द्वारा 77वां गणतन्त्र दिवस ध्वजा फहराया गया।

स्थानीय महेश कला समिति, वरंगल के तत्वाधान में विगत 38 वर्षों से ध्वजा फहराने का आयोजन प्रगतिशील मारवाडी समाज भवन में किया जा रहा है। इस वर्ष 77वां गणतन्त्र दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महेश कला समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मूंदडा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्रीगणेश जी की पूजा आरती की गई तथा भारत माता के चित्रपट एवं सुभाष चंद्रबोस के चित्रपट की पूजा की गई। प्रगतिशील मारवाडी समाज के उपाध्यक्ष मुरलीधर मूंदड़ा, श्रीगोपाल तोषनीवाल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, समिति के सदस्य एवं समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा ध्वजा फहराया गया तथा राष्ट्र गीत गाया और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर महेश कला समिति द्वारा प्रगतिशील मारवाडी समाज भवन में 4 स्श्चद्यद्बह्ल ्रष्ट का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी समिति के मंत्री रामकिशोर मनियार द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन