अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा किया गया सेवा कार्य
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद के कैंसर विभाग एवं 1200 बेड अस्पताल में भर्ती मरीजों हेतु भोजन, कंबल एवं नए-पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य का लाभ अस्पताल परिसर के आसपास निर्माणाधीन रेजिडेंशियल कॉलोनी में कार्यरत श्रमिकों एवं कारीगरों को भी प्राप्त हुआ। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रेरणादायक एवं सफल रहा। आयोजन में समिति सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं समाजजनों का उल्लेखनीय एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर विभाग एवं 1200 बेड अस्पताल के मरीजों के लिए कुल 300 कंबल वितरित किए गए। इस नेक एवं मानवीय सेवा कार्य के लिए सिविल हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब को प्रशंसा पत्र प्रदान कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। IMCC द्वारा यह सेवा कार्य विगत कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसी भावना के साथ जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में IMCC कमिटी की ओर से श्रीमती रितु मुकेश कोठारी, शारदा सुरेश नुवाल, अदिति राकेश पटवारी, अनीता मनोज जागेटिया, रेनू कमलेश ईनाणी एवं गोविंद राठी ने सक्रिय रूप से सेवा प्रदान की। इसके अतिरिक्त माहेश्वरी समाज से श्रीमती घिसी देवी पटवारी, सुमित्रा सुंदर देवपुरा, संजय कोठारी, प्रमोद राठी, महेश गदिया, प्रमोद लावटी, घनश्याम अगाल एवं गौतम असावा आदि अन्य समाजबंधुओं का भी अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद समाजसेवा की इस परंपरा को समाज बंधुओं के सहयोग से आगे भी पूरे समर्पण एवं सेवा भाव के साथ निभाता रहेगा।
Latest News