कोयंबटूर में नववर्ष पर 108 हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन


कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के सदस्यो और अन्य समाज के सदस्यो द्वारा गठित सुंदरकांड समिति द्वारा कोयंबटूर मे दिनांक 4 जनवरी 2026 रविवार को श्री हनुमान मंदिरए नेहरु विद्यालय, आर.एस. पुरम के प्रागंण मे 108 हनुमान चालीसा के अनवरत पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन मे माहेश्वरी सभा एंव सुंदरकांड समिति के 200 से ज्यादा सदस्यो ने अपने परिजनो के साथ मिलकर हनुमान चालीसा के 108 बार संगीतमय पाठ का पठन दिन भर किया गया। 

तत्पश्चात विभिन्न सदस्यो द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। समाज सदस्य सिद्धार्थ साबू, राजेंद्र भटट्ड, गिरीराज चांडक, रेणुका माहेश्वरी, लीला चांडक, मिनाक्षी चांडक, नीतु मण्डोवरा, बसंती सोमाणी आदि ने मधुर भजनो से भक्तिभाव का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर हनुमान जी महाराज को सवामणी प्रसाद का भोग लगाकरए कार्यक्रम के अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया एवं समाज सदस्यो ने श्री हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के सदस्यो सीताराम कांकाणी, दामोदर प्रसाद सोमाणी, गोपाल भुराडिया, रुपनारायण सोमाणी, ओमप्रकाश चांडक, संतोष मूंदडा, मनोज गग्गड, अमित मण्डोवरा, गोविंद मण्डोवरा, अन्नु पनपालिया आदि का प्रशंसनीय सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन