लखनऊ में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज लखनऊ के तत्वाधान में माहेश्वरी युवा परिषद द्वारा दिनांक 26-10-2023 को भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री अरुण सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। समाज के सभी वर्गों ने डांडिया कार्यक्रम में अतिउत्साह पूर्वक भाग लिया। माहेश्वरी समाज लखनऊ एवं महिला मंडल के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुनील लोया, उपाध्यक्ष वैभव एवं श्याम माहेश्वरी, मंत्री संस्कार बल्दुआ, कोषाध्यक्ष राम भुराडिया का विशेष योगदान रहा। डांडिया नाइट का संचालन सांस्कृतिक मंत्री गौरीशा, हर्षिता एवं आंचल द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया। स्वागत पटल पर मनन, कृष्णा, आदित्य एवं माधव द्वारा सुविधा प्रदान की गयी। पुरस्कार वितरण एवं सुरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News