श्री महेश सेवा संघ, हैदराबाद के चुनाव सम्पन्न

श्री महेश सेवा संघ, शमशीरगंज हैदराबाद के 2025-28 के पदाधिकारियों के चुनाव अशोक कुमार राठी की अध्यक्षता में स्थानीय मारवाड़ी भवन में संपन्न हुए। संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष शशिकांत सोनी एवं राजकिशोर हेडा के मध्य मत का प्रयोग हुआ जिसमें शशिकांत सोनी विजय घोषित हुए। शेष पदों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष शशिकांत सोनी, उपाध्यक्ष रामनिवास सोमाणी एवं राजकमल भट्टड़, मंत्री विमल कुमार तोषणीवाल, सह-मंत्री विजय कुमार पोरवाल, रामकिशोर करवा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सारडा, संगठन मंत्री अश्विन लोया शामिल हैं। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों, समाज के युवा वर्ग ने अपने मत का उपयोग किया। नये अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने सभी का आभार प्रकट किया। पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए समाज के कार्य में खरा उतरने का आश्वासन दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन