भीलवाड़ा में कुलदेवी बधरमाताजी की चौकी धूमधाम से संपन्न
श्री कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने जानकारी देते हुऐ बताया, पहली बार भीलवाड़ा के 550 परिवारों ने यह जागरण का भव्य आयोजन किया। नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर आजाद नगर स्थित काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी भवन में कुलदेवी माताजी का कुल पुत्रों द्वारा आयोजन हुआ, माताजी का दरबार, माताजी की चौकी, माताजी की ज्योत, भजन संध्या, महाआरती, कन्या पूजन और प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलदेवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोविंद गदिया (मेवाड़ यूनिवर्सिटी),उदयपुर, प्रचार प्रसार मन्त्री श्री पूरण मर्दा, मालेगांव, श्री रोशनलाल सोमानी इंदौर, श्री लवराज गदिया उदयपुर, श्रीअशोक सोमानी जोधपुर,आयोजन समिति के संरक्षक श्री राधाकिशन सोमानी, श्रीश्यामसुन्दर सोमानी, श्री बद्रीलाल सोमानी, श्री शंकरलाल सोमानी, श्री बालमुकुंद सोमानी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भजन गायक अनिल जेथलिया एंड पार्टी ने मातारानी के शानदार प्रस्तुति, कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभात सोमानी, श्री बृजमोहन सोमानी, श्री लक्ष्मीनारायण सोमानी, श्री दिनेश छापरवाल ने किया। सभी का स्वागत बनवारी लाल सोमानी,अरुण सोमानी, गोपाल सोमानी, नीरज सोमानी, रतन लाल सोमानी, कैलाश सोमानी, सत्यनारायणं सोमानी ने किया। भीलवाड़ा के कुलदेवी परिवार के एक हजार से ज्यादा लोगों ने मातारानी की ज्योत में आहुति देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Latest News