रांची माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने अपनी 43वीं मनोरंजक चौपाल सजाई
28 दिसंबर रविवार को सांय 5 से समाज के 73 वरिष्ठ सदस्यों के साथ 43वीं चौपाल को मनोरंजक बनाने के लिए श्री बसंत बियानी एवं श्रीमती किरण बियानी, श्रीमती सुमन साबू एवं श्रीमती आशा बोड़ा ने कई दिनों की मेहनत कर मनोरंजक कार्यक्रम बनाया और उसकी शानदार प्रस्तुति की। विष्णु प्रकाश साबू रांची में न रहते हुए भी चौपाल से जुड़े रहे और हमेशा की तरह कोरस गीत भेजा जिसको एक साथ गाकर संपूर्ण चौपाल ने आनंद उठाया। प्रकाश काबरा ने नए प्रयोग को हृदय से समर्थन देते हुए पुरानी पद्धति से बैठा कर खिलाने की पहल को समर्थन दिया और उसके अनुसार सारी व्यवस्था सजाई। श्री श्याम पेड़ीवाल, श्री कुंज बिहारी चितलांगिया, श्री रमेश चितलांगिया, श्री जनार्दन धूत ने स्वैच्छिक योगदान देकर बैठा कर खिलाने की पद्धति में बहुत ही व्यवस्थित तरीके से मनुहार करते हुए भोजन परोसा एवं इसका भी ध्यान रखा की भोजन की बर्बादी न हो। श्री गोवर्धन प्रसाद भाला ने बहुत ही सुंदर तरीके से रजिस्ट्रेशन का काम संपन्न कराया।
Latest News