वाराणसी में खेल महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी परिषद वाराणसी के तत्वाधान में माहेश्वरी कला संस्कृति के सहयोग से माहेश्वरी क्लब के द्वारा 21 दिसंबर 2025 को सिगरा स्टेडियम में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 6 साल से लेकर 80 साल तक के समाज के पुरुष महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया इसमें विभिन्न तरह के खेल आयोजित किए गए थे जैसे 400 मीटर दौड़ रिले,खो खो,जलेबी रेस,नींबू दौड़, ब्रिस्क वॉक,थी लेग दौड़, कोन स्टेपिंग स्टोन रेस, हर्डल रेस, स्किपिंग रेस, लॉन्ग रेस, सैक रेस, रिले रेस, बैलेंसिंग रेस (बॉल/बुक), सर्कल रेस, सी एंड ड्रॉ रेस, बैकवर्ड वॉकिंग रेस, बैलून रेस आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 लोगों की उपस्थिति रही। इस तरह का खेल महोत्सव प्रथम बार आयोजित किया गया जिसमें सभी ने खेलो का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम सलाहकार आनंद झंवर, कमल राठी एवं संयोजक शीतल मारू, ऋचा डागा, अमृता मूंदड़ा, प्रेरणा राठी, स्नेहा मूंदड़ा, आशीष सोनी, राहुल कोठारी, अनूप कोठारी, निखिल मूंदड़ा, सचिन बाहेती, गोविंद बागड़ी, क्रीड़ा मंत्री दिव्यांश मूंदड़ा, केशव करवा का सहयोग रहा। माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक, मंत्री अमित चांडक, कोषाध्यक्ष प्रवीर बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन