श्री विमल कांकाणी, कोयंबटूर द्वारा CRPF जवानो के लिए ध्यान शिविर का आयोजन


माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर के वरिष्ठ सदस्य श्री विमल कांकाणी, जो कि आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के अनुयायी है एवं कोयंबटूर मे आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के प्रचारक एवं शिक्षक है, ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान (मेडिटेशन) दिवस पर 21 दिसम्बर 2025 को केंद्रीय सुरक्षित पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानो के लिए योग एंव ध्यान का कार्यक्रम लिया। कार्यक्रम में कम्पनी के 500 से ज्यादा जवानो ने भाग लिया। श्री विमल कांकाणी ने ध्यान की विभिन्न मुद्राओ को श्वासो से जोङते हुए उन्हे करने के तरीके एवं फायदे बताये। श्री विमल ने सभी सम्मिलित जवानो को जीवनशैली मे सुधार के लिए आर्ट ऑफ लिविंग का अनुसरण करने का आग्रह किया। श्री विमल द्वारा दी गई नि:स्वार्थ सेवा सराहनीय है एवं माहेश्वरी समाज उन्हे शुभकामनाए देता है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन