अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा द्वारा दिनांक 14.12.2025 रविवार को हास्य कवि सम्मेलन समाज के सभी वरिष्ट महानुभावों के आर्शीवाद एवं कवि पद्मश्री श्री सुरेन्द्र शर्मा के सान्निध्य में बहुत ही सुन्दर, उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित भव्य आयोजन सरदार पटेल स्मारक भवन, शाहीबाग, अहमदाबाद में सआनन्द सम्पन्न हुआ। साथ मे कवि गण श्री पं.रोहित झन्नाट (संयोजक, इंदौर) कवि श्री सुनील व्यास (कांकरोली), कवि श्री अतुल ज्वाला (इंदौर) एवं बाल कवि श्री वेद पस्तोर( टीकमगढ) के सान्निध्य में लगभग 1700 से अधिक समाज बंधुओ की पावन उपस्थिति से (काव्य रसरसिको से) हास्य का महासागर उत्साह, उमंग, आनन्द से उमड रहा था, लहलहा रहा था। हास्य रसिको से खचाखच भरे भवन के अलावा बाहर एलईडी स्क्रीन पर भी कवि सम्मेलन का अपार समाज बन्धुओं ने आनंद लिया।
इस हास्य कवि सम्मेलन मे विशेष अतिथि एवं मुख्य सौजन्य कर्ता श्री सुरेश चन्द्र मूंदडा के साथ श्री हरनारायण सोनी, श्री मदनलाल मालीवाल, श्री मुरली मनोहर सोमाणी ने भी सौजन्य कर्ता के रूप मे सहयोग किया। संगठन मंत्री विनोद पोरवाल (चौधरी) ने बताया कि इस प्रोग्राम में जिन समाज बन्धुओ ने तन, मन, धन एवं भाव से शुरू से अन्त तक सहयोग दिया है उन्हे जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश कासट, जिला मंत्री श्री अरविंद जाजू एवं सभी पदाधिकारी गण द्वारा बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्र गान के साथ कवि सम्मेलन पुरा हुआ एवं सभी समाज बंधुओ ने अल्पाहार का भी लाभ लिया।
Latest News