हार्वर्ड बिजऩेस स्कूल में धु्रव पेड़ीवाल का चयन

श्रीगंगानगर निवासी धु्रव पेड़ीवाल का विश्वविख्यात हार्वर्ड बिजऩेस स्कूल के एमबीए कार्यक्रम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित शुभचिंतकों में हर्ष है। धु्रव पेड़ीवाल की इस सफलता के पीछे उनके पिता आशीष पेड़ीवाल एवं माता सीए सुनीता पेड़ीवाल तथा परिवार द्वारा प्रदान किए गए संस्कार, मूल्य एवं शिक्षा-दृष्टि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विशेष रूप से दादा नरेंद्र पेड़ीवाल एवं मां देवीका जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा को इस उपलब्धि की मजबूत नींव माना जा रहा है। धु्रव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने एनटीयू सिंगापुर से बीबीए की पढ़ाई पूर्ण की। वर्तमान में वे पीडब्ल्यूसी सिंगापुर में कार्यरत हैं। हार्वर्ड बिजऩेस स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन से न केवल पेड़ीवाल परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। ध्रुव डॉ. नरेश पेडीवाल व भाजपा नेता एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष महेश पेडीवाल के भतीजे है। परिवारजनों एवं मित्रों ने धु्रव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन