श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा वैदिक गणित मार्गदर्शन सत्र का आयोजन सम्पन्न

श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा आयोजित वैदिक गणित मार्गदर्शन सत्र को विद्यार्थियों से शानदार प्रतिसाद मिला। रविवार, 14 दिसंबर 2025 को स्वामी विवेकानंद हॉल, श्रद्धा इंस्टिट्यूट, इचलकरंजी में आयोजित इस सत्र में 650 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र का मार्गदर्शन मुंबई के वैदिक गणित विशेषज्ञ सीए महेश माहेश्वरी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणना की गति, सटीकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली सरल एवं प्रभावी तकनीकें प्रत्यक्ष उदाहरणों के माध्यम से समझाईं। कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी शॉर्टकट्स और समय बचाने वाली विधियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अमित राठी, अंकुर भराडिया, हिरक जाखोटिया, भरत सोनी, व्यंकटेश पोरवाल एवं सूरज नवाल ने विशेष परिश्रम किए। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष अखिल अशोक बाहेती ने कहा, 650 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता समाज में बढ़ती शैक्षणिक जागरूकता का प्रमाण है। वहीं सचिव अक्षय अजय जखोटिया ने कहा, मुंबई से आए विशेषज्ञ के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में स्पष्ट वृद्धि दिखाई दी। कार्यक्रम के समापन पर पालकों एवं विद्यार्थियों ने इस उपक्रम की सराहना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन