अवनीश मालपानी, दर्यापुर का सुयश
दर्यापुर निवासी श्री श्यामसुंदर मालपाणी के पौत्र व अमोल मालपानी के प्रतिभाशाली सुपुत्र अवनीश मालपानी बैंगलोर टीम का एक अहम हिस्सा बनकर फुटबॉल टूर्नामेंट थाईलैंड कप में भाग लिया। गोलकीपर के रूप में उसके शानदार खेल ने टीम को मजबूती दी और टीम ने थाईलैंड कप जीतकर परिवार तथा समाज का गौरव बढाया। सिर्फ 9 साल की उम्र में यह उसका दूसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था और उसने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 क्लीन शीट्स दर्ज कीं। उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अविनाश की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News