अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा द्वारका में नवीन भवन का भूमि पूजन सम्पन्न
श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा द्वारका धाम में एक नवीन भवन के निर्माण के लिये 5 नवम्बर 2025 को भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर कासट के नेतृत्व में देश के कोने कोने से पधारे ट्रस्टीयों एवं भामाशाहों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जानकारी देते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती ने बताया कि वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा तीर्थ यात्रियों की सर्वसुविधा युक्त आवास व्यवस्था के लिये माहेश्वरी सेवा कुंज का संचालन किया जा रहा है जिसका लोकार्पण 15 जनवरी 2015 को श्री श्याम सुंदर कासट की अध्यक्षता में किया गया था। इस भवन में 46 डीलक्स कमरे, 4 फैमिली कमरे (8 बैड), एक सत्संग हॉल, रिसेप्शन हॉल तथा सात्विक भोजन हेतु किचन व डायनिंग हॉल उपलब्ध है। यात्रियों के लिये आवास एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था उचित दरो में उपलब्ध होने के कारण यहां दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में बढोतरी हो रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा अब एक ओर भवन निर्माण का निर्णय लिया गया है। 8600 वर्ग फीट के नवीन भुखण्ड पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त निर्मित होने वाले इस नवीन भवन में 40 एसी डीलक्स कमरे, 3400 स्क्वायर फीट का एक एसी सत्संग हॉल, रेस्टोरेन्ट, 2 लिफ्ट, 1 सर्विस लिफ्ट, रिसेप्शन हॉल तथा ऑफिस ब्लॉक निर्माण करने की योजना है। अन्डरग्राउण्ड, भुतल एवं उनके उपर 5 मंजिलों में बनने वाले इस नवीन भवन के सत्संग हॉल में 250 व्यक्तियों की सोफे या कुर्सियो पर बैठने की व्यवस्था होगी।
तब से अब तक मात्र 4 माह की अल्प अवधि में प्रस्तावित भवन का नक्शा तैयार होना, इन्टिरियर व बाहर की डिजाइन फाइनल होना, भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त होना, निर्माण हेतु कॉन्ट्रेक्टर का चयन कर एग्रीमेन्ट करना तथा भूमि पूजन आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं। लगभग 15 महीने में इस भवन को यात्रियों की सेवा में समर्पित कर दिया जायेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर कासट ने बताया कि इस सभी कार्याे में सर्वश्री गोविन्द गोपाल सोनी (कोषाध्यक्ष), बजरंग बाहेती (उपाध्यक्ष), विनोद बांगड (महामंत्री), रामगोपाल खटोड़, बाबुलाल काबरा, श्रीकुमार तापडिय़ा, राकेश लढ्ढा एवं जामनगर के आर्किटेक्ट का अच्छा सहयोग रहा।
ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं मंत्री श्री गोपाल कृष्ण झवंर ने कार्यक्रम में आये सभी गणमान्य व्यक्तियोंं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री श्री नंदकिशोर जैथलिया ने किया।
Latest News