राष्ट्रीय स्तर पर दी स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान-2025 हेतु राजस्थान प्रदेश जयपुर के भूतड़ा दम्पत्ति का चयन
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा पूरे देश में माहेश्वरी समाज के 251 कपल्स को राष्ट्रीय स्तर पर दी स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान-2025 " भेंट किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु 'अक्षरा' एवं श्री महेश भूतड़ा का चयन विगत छह वर्षों से क्लब के बैनर पर समाज सेवा एवं मानव सेवा हेतु उनके द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों हेतु राष्ट्रीय स्तर के सम्मान दी स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान-2025 हेतु किया गया है। यह जानकारी देते हुए भीलवाड़ा राजस्थान स्थित क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार से जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने बताया कि वर्तमान में क्लब की पूरे देश में फैली हुई 132 जिला शाखाओं के जिलाध्यक्ष व सचिव सहित परमार्थ हितार्थ कार्य करने वाले विभिन्न सदस्य कपल्स में से 251 कपल्स को नवम्बर माह में चयनित किया जाकर उन्हें दिसम्बर माह में समारोह पूर्वक अपने-अपने जिलों में इस सम्मान को भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
Latest News