कुलदेवी बधर माताजी का वार्षिक उत्सव संपन्न

बधर माता धाम, ताना गाँव में प्रति वर्षानुसार गोपाष्टमी पर आयोजित सोमानी, मर्दा, गदिया, हिंगड़ सहित अन्य 14 माहेश्वरी खापो की कुलदेवी बधर माताजी का वार्षिकोत्सव 30 अक्टूबर को प्रात बेला में शुभारंभ हुआ। बधर माता ट्रस्ट के प्रचार मंत्री पूरण मर्दा और सचिव मन मोहन बागड़ी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सवेरे ट्रस्ट के अध्यक्ष शाम सुंदर सोमानी सपत्नीक बधर माताजी का पूजन किया। सांयकाल 5:30 बजे ट्रस्ट की वार्षिक बैठक हुई जिसमें गोविंद लाल गदिया, भगवती लाल हिंगड़, गोविन्द सोमानी, राजेश सोमानी, श्याम सोमानी, देवेंद्र सोमानी, पूरण मर्दा सहित कई सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। वार्षिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए।

सांयकाल भजन संध्या कार्यक्रम चारभुजा कीर्तन मंडल-मनसा, नीमच के युवा भजन गायक मनीष सोनी द्वारा संगीतमय भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  मनीष सोनी ने कुलदेवी बधर माता के, चारभुजा नाथ के, शाम बाबा के संगीतमय भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मध्य रात्रि तक झूमने पर विवश किया। सांवलिया धाम के महंत अनुजदासजी का इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा सह सचिव गोविंद सोमानी द्वारा स्वागत एव उपरना दे कर किया गया।

अगले दिन प्रात काल निर्माणाधीन भक्त निवास परिसर में नवचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शाम सुंदर सोमानी -सौ कुमदी सोमानी सहित पधारे हुए भक्तों ने यज्ञ में आहुतियाँ दी। दोपहर में महा प्रसादी में कपासन, भीलवाड़ा, उदयपुर, अकोला, ताना परिसर सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष से पधारे हुए भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। हैदराबाद बधर माता माहेश्वरी सेवा समिति हैदराबाद के अध्यक्ष राजेश सोमानी के नेतृत्व 10 भक्त सहभागी हुए। पधारे हुए भक्तों में श्री रमेश मर्दा ने नवीन भक्त निवास में एक कमरे हेतु 11 लाख रुपए की अनुदान की स्वीकृति प्रदान की। पधारे हुए अन्य दानदाताओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल करने में देवेंद्र सोमानी कपासन, सह सचिव गोविंद सोमानी, हैदराबाद, ओमप्रकाश सोमानी व्यवस्थापक भक्त निवास ने सहयोग किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन