माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन
माहेश्वरी सभा बठिंडा, महिला संगठन एवं युवा संगठन के साथ मिल कर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर को सायं वीर भवन में किया। नये सदस्य श्री अनुराग राठी, डिप्टी जनरल मैनेजर NFL व राकेश होलानी तलवंडी का सभा की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भुच्चो, जैतु, तलवंडी, रामामंडी से सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से हुई। युवा संगठन के पुष्पक मंत्री, अंकुुर मिमानी व हिमेश डागा द्वारा बच्चों के लिए फन गेम्स करवाई गई। महिला संगठन द्वारा तम्बोला खिलाया गया, अंजू मालपानी ने तम्बोला के गिफ्ट भी स्पांसर किये। सविता होलानी ने गेम खिलाई व गिफ्ट स्पोंसर किया और लक्की ड्रा के लिए ज्योति होलानी भुचो व पूनम राठी ने गिफ्ट स्पोंसर किए। हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्रों, प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स को सम्मानित किया। प्रीति डागा व रूपल डागा ने चारो युगो एवं उनकी शिक्षा पर आधारित डांस किया। मंच संचालन गोविन्द डागा द्वारा किया और कार्यक्रम में सभी को बांध के रखा। खानपान की व्यवस्था सुरेश चांडक, राजिंदर लखोटिया, परवीन मिमानी ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष के के मालपानी, सचिव सुप्रीम कोठारी, प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री, सुशील मूंधड़ा, पुष्पक मंत्री, अखिल लखोटिया, चंदर प्रकाश काबरा ने पूरा सहयोग दिया।
Latest News