श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, ईरोड़ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, ईरोड़ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट-ईरोड़ सचिव श्री जय प्रकाश चांडक ने पधारे हुए सभी स्नेही बंधुओं एवं नारी शक्ति का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। श्री महेश भगवान की विधिवत वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ, तत्पश्चात श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट-ईरोड़ अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण कोठारी ने पधारे हुए सभी स्नेही बन्धुओं एवं नारी शक्ति के अभिनन्दन स्वरूप अपना उद्बोधन दिया और सम्मानित मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने अपना शुभकामना सन्देश अति सम्मानित सदन के पटल पर रखकर सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट-ईरोड़ की परिचय पुस्तिका (मेंबर्स डायरेक्टरी) जो श्री लालचंद जी डागा & टीम के नेतृत्व में बनकर तैयार हुई उसका विमोचन सम्मानित मंच पर उपस्थित पदाधिकारीयों एवं समाज के गणमान्य बन्धुओं के द्वारा किया गया। श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट ईरोड़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा के प्रोत्साहन हेतू दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक पारितोष अर्थात शिक्षा रत्न अवार्ड मेघावी विधार्थियो को दिए गए, शिक्षा रत्न अवार्ड में 10वीं व 12वीं में 91 प्रतिशत और महाविद्यालय स्तर पर या अन्य कोई शैक्षणिक योग्यता डिग्री में 75 प्रतिशत से अधिक नम्बर प्राप्त मेघावी छात्र-छात्राओं को समाज स्तर पर सम्मानित किया गया।
दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट-ईरोड़ सांस्कृतिक मंत्री श्री मनीष मूंधड़ा & टीम के नेतृत्व में समस्त कलाकारों के द्वारा अद्भुत एवं मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाकर सभी को आकर्षित किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निधी कोठारी, श्री केशव जाजू व श्री मृदुल माहेश्वरी के द्वारा किया गया। दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंत में श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट ईरोड़ सचिव श्री जयप्रकाश चांडक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और स्वरूचि भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News